‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ की कहानी महराजगंज की प्रियंका भारती पर आधारित !

डीएन संवाददाता

फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ की कहानी को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि इसकी कहानी महराजगंज जिले के कंचनपुर कुइया गांव की रहने वाली प्रियंका भारती पर आधारित है।

अमिताभ और जया बच्चन के साथ  प्रियंका  भारती
अमिताभ और जया बच्चन के साथ प्रियंका भारती


महराजगंज: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को यूपी सरकार ने टैक्स फ्री भी कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को स्वच्छता मिशन के लिए ब्रांड एम्बेसडर भी बना दिया है। इस फिल्म की कहानी को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि इसकी कहानी महराजगंज जिले की प्रियंका भारती पर आधारित है।

 शौचालय के लिए प्रियंका भारती ने छोड़ा ससुराल

महराजगंज जिले के कंचनपुर कुइया गांव की रहने वाली प्रियंका भारती की शादी 2007 में जिले के ही विशुनपुर खुर्द गांव में हुई थी। प्रियंका जब शादी के बाद अपने ससुराल गई तो वहां उनके घर में शौचालय नहीं था। घर में शौचालय न होने की वजह से प्रियंका ने ससुराल छोड़कर अपने मायके आ गई और अपने ससुराल वालों से कहा कि जब तक घर में शौचालय नही बन जाता वो ससुराल नही जायेगी। जिसके बाद पूरे गांव में प्रियंका के ससुराल छोड़ने का मामला जंगल में मानो आग की तरह फैल गया।

जब इस बात की जानकारी सुलभ इण्टरनेशनल से जुड़े लोगों को हुई तो महराजगंज के डूडा अधिकारी ने प्रियंका भारती के ससुराल जा कर शौचालय बनवाया। साथ ही प्रियंका के इस साहस के लिए जिला प्रशासन ने स्वच्छता के लिए प्रियंका भारती को ब्रांड एम्बेसडर बनाया। प्रियंका भारती सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, विद्या बालन और अक्षय कुमार समेत कई बडी हस्तियों से स्वछता को लेकर पूरे देश मे काम कर चुकी है। प्रियंका के गांव वाले उसके लिए गए निर्णय की खुब सराहना करते है। प्रियंका बताती है कि जब उन्हें ससुराल में गांव के बाहर शौच के लिए जाना पड़ता था तब उन्हें काफी शर्मिंदगी होती थी।

वहीं ये भी खबर है कि अक्षय कुमार ने प्रियंका भारती को 3 लाख रुपया देने का वादा भी किया है।










संबंधित समाचार