Fatehpur News: फतेहपुर में पुलिस टीम पर हमले का आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

डीएन संवाददाता

फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

पुलिस पर हमले का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस पर हमले का आरोपी गिरफ्तार


फतेहपुर: जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के मीरपुर मजरे सखियाव गांव में पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फतेहपुर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सौरभ सिंह (26) पिछले साल मार्च से फरार चल रहा था।  

मार्च 2023 की घटना  

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यह मामला 8 मार्च 2023 का है, जब पूर्व थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह अपनी टीम के साथ गांव में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट की घटना की जांच करने पहुंचे थे। यह विवाद शिव बहादुर उर्फ फुटबॉल और धर्मेंद्र सिंह के बीच पुरानी रंजिश का था। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्षों के लोग गाली-गलौज करते हुए वहां से भाग गए।  

यह भी पढ़ें | घिनौनी हरकत: फतेहपुर में दलित युवक का सिर मुंडवाकर घुमाया, गांव में तनाव, जानिये पूरा मामला

पुलिस पर किया गया था हमला

इसी दौरान सूचना मिली कि गांव में गोली चली है। जब पुलिस टीम जांच के लिए आगे बढ़ी तो वहां मौजूद लोगों ने अचानक लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने 26 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 160, 323, 504, 506, 307 सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।  

पहले भी कई आरोपी जा चुके जेल
थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि इस मामले में पहले भी कई आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। अब फरार चल रहे सौरभ सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें | Crime in Fatehpur: पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि सौरभ सिंह ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला किया था। फतेहपुर पुलिस अब भी अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।










संबंधित समाचार