फतेहपुर: भाजपा प्रत्याशी ने भरा नामांकन, किया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन

डीएन संवाददाता

निकाय चुनाव के आखिरी दिन फतेहपुर नगर पालिका से भाजपा उम्मीदवार अर्चना त्रिपाठी ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान अचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। अर्चना त्रिपाठी के नामांकन में प्रस्तावक के तौर पर सदर विधायक विक्रम सिंह, भाजपा नेता आशुतोष त्रिवेदी, राजेश शुक्ला डॉ0 ज्ञानेंद्र सचान उपस्थित रहे।

 नामांकन पत्र दाखिल कराती अर्चना त्रिपाठी
नामांकन पत्र दाखिल कराती अर्चना त्रिपाठी


फतेहपुर: निकाय चुनाव के आखिरी दिन फतेहपुर नगर पालिका से भाजपा उम्मीदवार अर्चना त्रिपाठी ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान अचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। भाजपा कार्यकर्ताओं सहित नेताओं ने तहसील के बाहर और अंदर जमकर नारेबाजी की।

 

 

अर्चना त्रिपाठी के नामांकन में प्रस्तावक के तौर पर सदर विधायक विक्रम सिंह, भाजपा नेता आशुतोष त्रिवेदी, राजेश शुक्ला डॉ0 ज्ञानेंद्र सचान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी, खागा विधायक कृष्णा पासवान, भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। पत्रकारों से बात करते हुऐ सदर विधायक ने कहा नामांकन के दौरान किसी भी प्रकार की आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया गया है। यह महज कार्यकर्ताओं का उत्साह है। उन्होंने कहा कि भाजपा दोहरी राजनीति नहीं करती है, यहां पैसों के दम पर सपा कांग्रेस की तरह टिकट का बंटवारा नहीं किया जाता है। 
 










संबंधित समाचार