गुरुग्राम में लुटेरों ने फैक्टरी के कर्मचारी की हत्या की

डीएन ब्यूरो

गुरुग्राम में अज्ञात लोगों द्वारा लूटपाट किये जाने से पहले फैक्टरी के एक कर्मचारी पर कथित तौर पर पत्थरों से हमला किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हत्या (फाइल)
हत्या (फाइल)


गुरुग्राम: अज्ञात लोगों द्वारा लूटपाट किये जाने से पहले फैक्टरी के एक कर्मचारी पर कथित तौर पर पत्थरों से हमला किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बिहार के नालंदा निवासी जिंदर सिंह (36) रविवार को सेक्टर 37 में एक गोदाम के पास खून से लथपथ पड़ा पाया गया था।

मृतक की पत्नी मोनी कुमारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उसका पति सेक्टर 37 में एक कपड़ा फैक्टरी में काम करता था। वह शनिवार रात बाजार गया था, लेकिन फिर वापस नहीं आया।










संबंधित समाचार