Gurugram: उधार का पैसा न लौटा पाने पर सहकर्मी को बनाया बंधक, मांगी लाखों की रंगदारी, चार गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

गुरुग्राम में एक फाइनेंस कंपनी के चार कर्मचारियों को कथित रूप से अपने सहयोगी को बंधक बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

चार गिरफ्तार (फ़ाइल)
चार गिरफ्तार (फ़ाइल)


गुरुग्राम: गुरुग्राम में एक फाइनेंस कंपनी के चार कर्मचारियों को कथित रूप से अपने सहयोगी को बंधक बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सहयोगी, कर्मचारियों से लिए उधार पैसों का कुछ हिस्सा नहीं लौटा पाया था जिसके कारण उसे उन्होंने (कर्मचारियों ने) बंधक बना लिया था।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने फोन पर उसके पिता से पांच लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी।

पुलिस के साथ पिता के कार्यालय पहुंचने पर पीड़ित योगेश को मुक्त कराया गया।

पुलिस चारों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद चारों के खिलाफ सेक्टर 14 पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने सोमवार रात चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस बीच, पुलिस ने एक अन्य घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि न्यूजीलैंड में नौकरी का झांसा देकर गुरुग्राम की महिला से ठगी की गई तथा पुलिस ने ठगी से संबंधित मामला दर्ज कर लिया है।










संबंधित समाचार