एटा की सबसे बड़ी खबर: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के ठिकानों पर फिर चला बुलडोजर

डीएन ब्यूरो

जिला पंचायत की राजनीति अपने पूरे शबाब पर है। जिला प्रशासन ने तमाम आरोपों को दरकिनार करते हुए सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव व पूर्व विधायक अलीगंज रामेश्वर सिंह यादव के निर्माणों पर मंगलवार की भी पोकलैंड मशीनों ने तांडव मचाया। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव:



एटा: शहर की मंडी समिति स्थित दुकानों पर उस वक्त कोहराम मच गया जब जिला प्रशासन की पोकलैंड मशीनों ने अचानक धावा बोल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव व पूर्व विधायक अलीगंज रामेश्वर सिंह यादव के निर्माण कार्यों को ध्वस्त करा दिया। इन नेताओं के फार्म हाउस व मंडी स्थित दुकानों को धराशायी कर दिया गया। 

तीन जुलाई को नया जिला पंचायत अध्यक्ष चुना जाना है। जुगेन्द्र पर जिला प्रशासन ने कई मुकदमे लाद रखे हैं। गिरफ्तारी के डर से वे फरार हैं। इस बीच सत्ताई समीकरण में वे जिला प्रशासन के निशाने पर हैं।

 

इधर जुगेन्द्र के वकील आलोक यादव ने डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि सभी विवादित मामलों पर माननीय न्यायालय द्वारा स्टे प्रदान किया गया है पर उसकी अवहेलना कर असंवैधानिक तरीके से प्रशासन कार्यवाही कर रहा है जो घोर निंदनीय है, मामले में कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मीडिया से कुछ भी बोलने को तैयार नही है। 

कार्यवाही के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। जिले भर में इस कार्यवाही की चर्चा जोर शोर से है।










संबंधित समाचार