भारत निर्वाचन आयोग आज 3 बजे करेगा गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनावों का ऐलान

डीएन संवाददाता

भारतीय निर्वाचन आयोग आज दोपहर बाद 3 बजे गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनावों का ऐलान करेगा। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

गुजरात और हिमाचल विधान सभा चुनाव का ऐलान आज
गुजरात और हिमाचल विधान सभा चुनाव का ऐलान आज


नई दिल्ली: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव की घोषणा का इंतजार आज खत्म हो जायेगा। भारतीय निर्वाचन आयोग आज दोपहर बाद दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस करके गुजरात और हिमाचल विधान सभा चुनाव का ऐलान करेगा। 

देश के तमाम राजनीति दलों के नजर निर्वाचन आयोग की इस प्रेस कांफ्रेस पर टिक गई है। माना जा रहा है कि इस दौरान उसकी ओर से दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। 

गुजरात में आमतौर पर दो चरणों चुनाव होते रहे हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में एक ही राउंड में मतदान होने करी परंपरा रही है। 
माना जा रहा है कि चुनाव आयोग आज दोपहर बाद दोनों राज्यों के चुनाव के पूरे शेड्यूल की घोषणा करेगा।










संबंधित समाचार