Crime in Gorakhpur: गोरखपुर में बंधक बनाकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुष्कर्म

डीएन संवाददाता

गोरखपुर में बंधक बनाकर लूटपाट करने के बाद बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुष्कर्म
बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुष्कर्म


गोरखपुर: जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर दो आरोपितों ने ने पहले घर में लूटपाट की और बाद में महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। गुलरिहा थाना पुलिस ने आरोपितों को लूटपाट व चोरी के मुकदमे में पहले ही जेल भेज दिया था। लेकिन पुलिस पूछताछ के बाद पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराएं जोड़ी गई।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर के तीन दर्जन गांवों में बाढ़ का खतरा, लोग घर छोड़ने को मजबूर

जानकारी के मुताबकि 65 वर्षीय महिला गुलरिहा क्षेत्र में टीनशेड के मकान में अकेले रहती है। बीती रात लगभग 11 बजे गांव के दो युवक उसके दरवाजे की कुंडी तोड़कर कमरे में पहुंचे। युवकों ने महिला के हाथ-पैर बांधकर पहले लूटपाट और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। 

यह भी पढ़ें: कॉलेज में निर्माणाधीन पोर्टिको का छज्जा गिरने से एक मजदूर की मौत, पुलिस की हिरासत में ठेकेदार, दिया गया मुकदमा दर्ज करने का आदेश

बताया जाता है कि महिला ने युवकों का जोरदार विरोध भी किया लेकिन पड़ोस के घर में जन्मदिन की पार्टी थी और वहां तेज आवाज में गाना बज रहा था इस कारण महिला की चीख पुकार किसी ने नहीं सुनी। बाद में बर्थ डे पार्टी खत्म होने पर वहां पहुंचे बेटे ने रात 1 बजे महिला के हाथ-पैर खोले।

घटना की जानकारी सुबह गुलरिहा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहले लूट का मुकदमा दर्ज किया और आरोपितों को जेल भेज दिया। 

मामले की जानकारी होने पर एसएसपी ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि महिला से आरोपितों ने दुष्कर्म किया था। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पीडि़ता के बयान के आधार पर मुकदमें में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई है। पूरे प्रकरण की जांच जारी है।










संबंधित समाचार