महराजगंज जिले में घटिया सामग्री से नाली निर्माण कार्य: मुख्यमंत्री के सपनों पर पानी फेर रहे हैं भ्रष्टाचारी

डीएन ब्यूरो

भ्रष्टाचारियों के हौसले दिनों-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। लखनऊ से सीएम कुछ भी कहें महराजगंज जिले में भ्रष्ट अफसरों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव:



धानी (महराजगंज): विकास खण्ड धानी के ग्राम सभा नगवा में गांव के विकास के लिए सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च कर ग्रामवासियों की सुविधा हेतु पानी निकासी के लिए नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है। 

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री  का उपयोग किया जा रहा है। निर्माण कार्य में शासन द्वारा निर्धारित मानक का पालन नहीं किया जा रहा है। 

नाली निर्माण में जो ईंट का प्रयोग किया जा रहा है वह मानक के विपरीत है। 

इस मामले की जानकारी लेने के लिए जब ग्राम विकास अधिकारी को फोन किया गया तो फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर बता रहा था।

मामले में विकास खंड अधिकारी मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि उसकी जानकारी हमें रात को ही हो गई थी रात में ही उसको सही करने को बोल दिया था कार्य को रोक भी दिया गया है। हमारे यहां क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं होगा।










संबंधित समाचार