देवरिया: रंजिश के चलते मारी युवक को गोली, बाल-बाल बची जान

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के देवरिया में रंजिश के चलते गुरुवार को फायरिंग का मामला सामने आया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

रंजिश में युवक को मारी गोली,
रंजिश में युवक को मारी गोली,


देवरिया: जनपद के रामपुरकारखाना थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। कार सवार कुछ लोगों ने एक युवक पर फायरिंग की जिससे युवक बदहवाश होकर रोड पर गिर गया। गिरने से युवक घायल हो गया। घायल को देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में व्यापारी के घर के बाहर गोलीबारी, दो गिरफ्तार 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मामला रामपुरकारखाना थाना क्षेत्र के शहबाजपुर का है। मुन्ना यादव वर्तमान में जिला सचिव हैं।

जानकारी के अनुसार रामपुरकारखाना थाना क्षेत्र के शहबाजपुर निवासी मुन्ना यादव (40) पिता स्वं. परमहंस यादव गुरूवार को अपने दो पहिया वाहन से देवरिया न्यायालय में तारीख पर जा रहे थे। इस दौरान  पुरुषोत्तम पुर चौराहे के पास आर्टिका कार में सवार कुछ लोगों ने युवक पर फायरिंग कर दी। घटना की सूचना पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित मुन्ना यादव से किसी ने पुरानी रंजिश के चलते गोली चलाई है। गनीमत यह रही कि युवक को गोली नहीं लगी। मुन्ना यादव बदहवास होकर दो पहिया वाहन से गिर गए, जिससे उनके पैर में चोट आई। घायल को देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

वही मेडिकल कालेज के डॉक्टरों ने बताया युवक को गोली लगने की कोई पुष्टि नही हो रही है।

पुलिस ने बताया कि वह मामले की जांच कर रही है।










संबंधित समाचार