UP Poll Congress Youth Manifesto: राहुल-प्रियंका ने यूपी के लिए जारी किया कांग्रेस का 'युवा घोषणापत्र', जानिये इसकी खास बातें

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने आज दिल्ली में यूपी के लिये कांग्रेस का युवा घोषणापत्र जारी किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

कांग्रेस ने जारी किया यूपी का यूथ घोषणापत्र
कांग्रेस ने जारी किया यूपी का यूथ घोषणापत्र


नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने आज दिल्ली स्थित ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में यूपी के लिये कांग्रेस का युवा घोषणापत्र (Youth Manifesto) जारी किया। कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने इस घोषणापत्र का नाम 'भर्ती विधान' रखा गया है। कांग्रेस ने कहा कि इस घोषणापत्र का उद्देश्य युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना और इससे संबंधित बेहतर नीतियां बनाना है।

इस मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है, रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए नीतियां बनाना है। उन्होंने कहा कि इस यूथ घोषणापत्र का नाम भर्ती विधान इसलिए रखा गया क्योंकि यूपी में सबसे बड़ी समस्या भर्ती की ही है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने Congress youth Manifesto पेश करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में संस्कृत के शिक्षक, उर्दू के शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा कर्मी समेत कई तरह के पद खाली है और कांग्रेस इन सभी पदों को भरेगी। भर्ती प्रक्रिया में नौजवानों का जो भरोसा टूटा है, उसे बहाल करने के लिए सभी परीक्षाओं के फॉर्म के लिए शुल्क माफ होंगे और बस, ट्रेन यात्रा फ्री होगी।

कांग्रेस ने कहा पार्टी द्वारा यूपी के लिये एक जॉब कैलेंडर जारी किया जायेगा, जिसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी और इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आरक्षण के घोटाले को रोकने के लिए हर भर्ती के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे।

कांग्रेस के घोषणापत्र की खास बातें

परीक्षार्थियों के लिए बस, रेल यात्रा मुफ्त होगी
आरक्षण के घोटाले को रोकने के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक की नियुक्ति।
8 लाख सरकारी पद महिलाओं के लिए होंगे।
20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी।
राज्य में शिक्षकों के 1.50 लाख खाली पद भरे जाएंगे।
नियुक्तियों के लिये जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा, जिसमें पेपर, ज्वाइनिंग की तारीख समेत नौकरी का सारा शेड्यूल होगा।
30 साल से कम उम्र के उद्यमियों को प्राथमिकता 
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के यात्रा व अन्य तरह के शुल्क माफ 










संबंधित समाचार