दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने पिस्तौल के साथ बदमाश को पकड़ा

डीएन ब्यूरो

दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने हत्या और डकैती के मामले में दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पिस्तौल के साथ बदमाश को पकड़ा (फाइल)
पिस्तौल के साथ बदमाश को पकड़ा (फाइल)


नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के एक सिपाही ने हत्या और डकैती के मामले में दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि हेड कांस्टेबल मनोज ने आरोपियों को बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके से पकड़ा।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ध्यान सिंह (26) और नवनीत (21) के कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई है। बदमाश ने पिस्तौल दिखा कांस्टेबल को डराने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मी ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाश को पकड़ लिया।

बदमाशों को पकड़ने के घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहा है।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) हरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को हेड कांस्टेबल मनोज और देवेंद्र गश्त कर रहे थे। तभी रात करीब 9 बजकर 50 मिनट पर वे मच्छी चौक, निलोठी के पास पहुंचे और दोनों आरोपियों को मोटरसाइकिल पर सवार देखा। अपराधियों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन उनका वाहन सड़क पर गिर गया और तेजी से कार्रवाई करते हुए देवेंद्र ने एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि एक आरोपी भागने लगा जिसे मनोज ने पकड़ा।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वो पिछले साल जमानत पर बाहर निकला था।










संबंधित समाचार