JNU को मिली पहली महिला वाइस चांसलर, प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी को मिली जिम्मेदारी

डीएन ब्यूरो

राजधानी दिल्ली में स्थित देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में शामिल जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय को पहली महिला वाइस चांसलर मिल गई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

जेएनयू में पहली महिला वाइस चांसलर की नियुक्ति (फाइल फोटो)
जेएनयू में पहली महिला वाइस चांसलर की नियुक्ति (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में स्थित अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमुख शिक्षण संस्थान जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (JNU)  में पहली महिला वाइस चांसलर की नियुक्ति को मंजूरी मिली है। सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी को इस विश्वविद्यालय की पहली महिला उप कुलपति नियुक्त किया गया।

जानकारी के मुताबिक जेएनयू की पहली महिला वाइस चांसलर के रूप में नियुक्त की गई शांतिश्री धूलिपुडी वर्तमान में सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर हैं। 

बता दें कि इससे पहले प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार जेएनयू के वाइस चांसलर थे। एम. जगदीश कुमार को जेएनयू से रिटायरमेंट के बाद यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (UGC) का नया चेयरमैन बनाया गया है।










संबंधित समाचार