दिल्ली अदालत गोलीबारी: घायल महिला की हालत खतरे से बाहर

डीएन ब्यूरो

दक्षिणी दिल्ली के साकेत अदालत परिसर में शुक्रवार को गोली लगने से घायल हुई महिला की हालत खतरे से बाहर और स्थिर है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

महिला की हालत खतरे से बाहर (फ़ाइल)
महिला की हालत खतरे से बाहर (फ़ाइल)


नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के साकेत अदालत परिसर में शुक्रवार को गोली लगने से घायल हुई महिला की हालत खतरे से बाहर और स्थिर है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महिला का इलाज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में किया जा रहा है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है।

गौरतलब है कि दिल्ली के साकेत अदालत परिसर में एक वकील ने शुक्रवार को एम राधा नामक एक महिला पर चार गोलियां चलाई थी जिसमें महिला घायल हो गई थी।

अधिकारी ने बताया कि छतरपुर के दुर्गा आश्रम निवासी आरोपी कामेश्वर सिंह उर्फ ​​मनोज सिंह को फरीदाबाद के एक मकान से गिरफ्तार किया गया जहां वह घटना के बाद छिपा हुआ था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि सिंह ने 25 लाख रुपये के वित्तीय विवाद को लेकर दिसंबर 2022 में महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था और मामले की सुनवाई शुक्रवार को होनी थी।










संबंधित समाचार