Delhi CM Oath: रेखा गुप्ता के साथ ये छह विधायक बनेंगे मंत्री

डीएन ब्यूरो

दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने के साथ भारतीय जनता पार्टी ने मंत्रियों के नाम भी तय कर लिए हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

दिल्ली शपथ ग्रहण समारोह
दिल्ली शपथ ग्रहण समारोह


नई दिल्ली: दिल्ली की नई सरकार के शपथग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्री भी शपथ लेंगे। जिनके नाम सामने आ गए हैं। इस लिस्ट में प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा समेत छह विधायकों के नाम शामिल हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया है। आज दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता शपथ ग्रहण करेंगी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना आज दोपहर 12.35 बजे नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे। 

यह भी पढ़ें | Delhi Polls: सीएम आतिशी क्यों नहीं कर सकीं नामांकन? फर्जी वोटर्स और झुग्गियां तोड़ने पर जंग

नई दिल्ली सीट से विधायक प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंदर इंद्राज, कैबिनेट मंत्री होंगे। 

जानकारी के अनुसार दिल्ली के सीएम पद के लिए महिला और वैश्य फैक्टर को ध्यान में रखा गया है। वहीं मंत्रिमंडल के गठन में पूर्वांचल, पंजाबी, ब्राह्मण और दलित चेहरों को ध्यान में रखा गया है।

यह भी पढ़ें | छात्र नेता से राजनीतिक पारी शुरू करने वाले अरुण जेटली थे भाजपा के संकटमोचक

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व ने सभी समीकरणों को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल के नाम तय कर लिए हैं। बता दें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराया था। वह शीर्ष पद के प्रबल दावेदारों में से एक थे।

जानकारी के अनुसार बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर और मोहन सिंह बिष्ट डिप्टी स्पीकर बनाए गए हैं।










संबंधित समाचार