UP Election: यूपी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 15 स्टार प्रचारकों की सूची, जानिये सबके नाम

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने 15 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये कौन-कौन हैं स सूची में शामिल

स्टार प्रचारकों की सूची में अरविंद केजरीवाल भी शामिल (फाइल फोटो)
स्टार प्रचारकों की सूची में अरविंद केजरीवाल भी शामिल (फाइल फोटो)


लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। आप की स्टार प्रचारकों की इस सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 15 नेताओं के नाम शामिल हैं। ये सभी नेता राजधानी की नौ विधानसभा सीटों समेत अन्य जगहों पर आम आदमी पार्टी का चुनाव प्रचार करेंगे।

आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने 15 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भी भेज दी है। अब पार्टी प्रचार शुरू करने के लिए अनुमति का इंतजार कर रही है।

स्टार प्रचारकों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अलावा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, पंजाब में पार्टी के सीएम फेस घोषित किये गये  भगवंत मान, इमरान हुसैन, सोमनाथ भारती, राखी बिडलाम, सुरेंद्र चौधरी, गोपाल राय, नीलम यादव, शकील मलिक, सभाजीत सि‍ह, विनय पटेल, सोमेंद्र ढाका और  वंशराज दुबे शामिल हैं। 










संबंधित समाचार