Uttarakhand Disaster: उत्‍तराखंड में भारी बारिश का कहर, बादल फटने और भूस्खलन होने से कई लोग संकट में, नैनीताल झील आवरफ्लो, नदियां ऊफान पर

डीएन संवाददाता

उत्‍तराखंड में बीते 48 घंटे से हो रही भारी बारिश ने फिर एख बार कहर मचा दिया है। भूस्खलन के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में दर्जनों मकान जमींदोज होने की खबरें है, जिसकी चपेट में आकर कई लोगों का जीवन संकट में घिरे होने की आशंका है। पूरी रिपोर्ट

नैनीताल में सड़क संपर्क ध्वस्त
नैनीताल में सड़क संपर्क ध्वस्त


देहरादून/नैनीताल: उत्‍तराखंड में बीते 48 घंटे से हो रही बारिश ने कहर मचा दिया है। मॉनसून के बाद बेहिसाब बारिश ने एक बार फिर उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। गढवाल और कुमाऊं के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटे में रिकार्ड बारिश हुई। नैनीताल झील ओवरफ्लो हो गई है। नैनीताल में बादल फटने से बड़ी तबाही की आशंका है। बादल फटने के कारण कई लोग घायल हो गये। रामगढ़ गांव से रेस्क्यू किए गए कई घायलों को इलाज के लिये भेजा जा रहा है। यहां के भूस्‍खलन के कारण  भी कई घर मलबे में की चपेट में आ गये, जिससे कई लोगों का जीवन संकट में है। 

कुमाऊं में अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत में भारी बारिश से जनजीवन संकट में घिरता जा रहा है। नैनीताल झील का पानी आवरफ्लो होकर हल्‍द्वानी रोड पर बह रहा है। इसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। यहां लोग दहशत में घरों में कैद हैं। काठगोदाम रेलवे स्‍टेशन की पटरियां गौला नदी में बह गई हैं। जिस कारण ट्रेनों का संचालन निरस्‍त कर दिया गया है। पहाड़ के कई मार्ग मलबा आने के कारण बंद हो गए हैं। संचार व्‍यवस्‍था ध्‍वस्‍त हो गई है। अभी तक नुकसान का सही आकलन नहीं हो पाया है।

गढवाल क्षेत्र में चमोली, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी जिलों में भी भारी बारिश की खबर है। नंदाकिनी नदी में बाढ़ आ गई है। नदी के जल स्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। गंगा नदी के उफान से ऋषिकेश में तमाम घाट हुए जलमग्न हैं। 

केदारनाथ से लौटते समय भारी बारिश के कारण सोमवार को जंगल चट्टी में फंसे करीब 22 लोगों को SDRF और पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है।










संबंधित समाचार