देहरादून: भाई के दोस्त ने की बेवफाई, शादी का झांसा देकर युवती को बनाता रहा हवस का शिकार

डीएन ब्यूरो

एक युवती ने अपने चचेरे भाई के दोस्त पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


देहरादून: कोतवाली नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने चचेरे भाई के दोस्त पर शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने एसएसपी के माध्यम से थाना नेहरू कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 2009 में वह चंद्र प्रकाश गंगवार पुत्र दुर्गा प्रसाद गंगवार इंदिरानगर बरेली के संपर्क में आई। युवती के मुताबिक चंद्र प्रकाश उसके चचेरे भाई के साथ बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। 2011 में चंद्र प्रकाश एमटेक करने कुरुक्षेत्र चला गया। इसके बीच उसकी चंद्र प्रकाश से लंबे समय तक बातचीत होती रही। आरोपी युवक ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक सम्बंध भी बनाए।

महिला ने आरोप लगाया है कि 2013 तक चंद्र प्रकाश गंगवार ने अजबपुर स्थित एक मकान में उससे कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी युवक ने उससे सम्पर्क करना बंद कर दिया। आरोपी ने पीड़िता का फोन उठाना भी बंद किया और बाद में आरोपी का फोन स्विच ऑफ आने लगा। कुछ माह पहले इसी वर्ष पीड़िता को अरोपी की बहन की शादी का पता चला तो वह बरेली पहुंच गयी जहां पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी के परिवार वालों से बात करने की कोशिश की गई। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी युवक के बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया, फिल्हाल पुलिस को पता चला है कि आरोपी युवक पंजाब में है, जहां वह सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही करेगी।
 










संबंधित समाचार