छत्तीसगढ़: दो लाख से ज्यादा दीयों से जगमगाया दलपत सागर, उमड़ी भारी भीड़

डीएन ब्यूरो

छत्तीसगढ़ के बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर शहर में स्थित प्रदेश के सबसे बड़े तालाब दलपत सागर कल शाम सवा दो लाख दीयों से जगमगा उठा। साढ़े सात बजे दीयों को जलाने का क्रम शुरू हुआ और एक घंटे से अधिक समय तक जारी रहा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

दलपत सागर के परिसर में दिये जलाते शहरवासी
दलपत सागर के परिसर में दिये जलाते शहरवासी


जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर शहर में स्थित प्रदेश के सबसे बड़े तालाब दलपत सागर कल शाम सवा दो लाख दीयों से जगमगा उठा। साढ़े सात बजे दीयों को जलाने का क्रम शुरू हुआ और एक घंटे से अधिक समय तक जारी रहा। रात आठ बजे जैसे ही सारे दीये जगमगाने लगे।

दलपत सागर का नजारा ऐसा हो गया मानों यहां सागर में एक साथ सितारे झिलमिलाने लगे हों। जिला प्रशासन, नगर निगम द्वारा शहरवासियों के साथ मिलकर आयोजित दीपोत्सव में हर कोई भागीदारी के लिए आतुर दिखा।

जनता को स्वच्छता का संदेश देने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया था। दीपोत्सव को देखने हजारों के भीड़ तालाब शाम से ही जुट गई थी। वहां मौजूद हर कोई कैमरे और मोबाइल पर आकर्षक नजारे को कैद करने की होड़ में नजर आ रहा था।(वार्ता)










संबंधित समाचार