CWG-2018: श्रेयसी सिंह ने भारत को दिलाया 12वां गोल्ड

डीएन ब्यूरो

ऑस्ट्रेलिया में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ खेलों में बिहार की बेटी ने भारत की झोली में 12वां गोल्ड मेडल जीता है। शूटिंग में यह भारत का चौथा गोल्ड है। पूरी खबर..

श्रेयसी सिंह
श्रेयसी सिंह


गोल्ड कोस्ट: ऑस्ट्रेलिया में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ खेलों में बिहार की बेटी  श्रेयसी सिंह ने भारत की झोली में 12वां गोल्ड मेडल डाला है। शूटिंग में यह भारत का चौथा गोल्ड है। श्रेयसी ने महिलाओं की शूटिंग के डबल ट्रैप इवेंट के फाइनल में यह गोल्ड मेडल जीता है। श्रेयसी सिंह ने कुल 98 अंक हासिल करते हुए यह मेडल जीता है। 

 इसमें दूसरे स्थान पर आस्ट्रेलिया की एम्मा कॉक्स रही और उन्हें रजत पदक मिला। इसी के साथ तीसरे स्थान पर स्कॉटलैंड की लिंडा पियरसन रही और उन्होंने कांस्य पदक जीता। इसी के साथ अब तक भारत के खाते में 12 गोल्ड, 4 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल आये हैं। 

श्रेयसी दिवंगत पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी हैं और वो कई प्रतियोगिताओं में भारत के लिये मेडल जीत चुकी हैं। श्रेयसी मूल रूप से बिहार के जमुई की रहने वाली है। 










संबंधित समाचार