गोरखपुर में Firing से मचा हड़कंप, बेलघाट में दिन दहाड़े बदमाश ने मारी गोली
गोरखपुर जनपद बेलघाट कस्बे के निवासी विशाल सिंह पर बुधवार को दिन में एक्सप्रेसवे पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चला दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
गोरखपुर: जनपद बेलघाट कस्बे के निवासी विशाल सिंह पर बुधवार को दिन में एक्सप्रेसवे पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चला दी। घटना के समय विशाल अपने भाई के साथ आल्टो कार से जा रहे थे। हमलावरों ने किसी किस इरादे से से गोली चलाई जांच का विषय है, विशाल के दाहिने पैर में गोली लग गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हालांकि, देर शाम 5 बजे तक पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं पड़ी थी । पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हलाकि की सीओ ख़जनी ने बताया 6 बजे पीड़ित एक नामजड्ड व कुछ अज्ञात के नाम तहरीर दिया है ,मुकदमा लिखा जा रहा है , बहरहाल घटना से परिजनों में दहशत का माहौल है ,
यह भी पढ़ें |
गोरखपुर: कोर्ट का बड़ा फैसला, दुष्कर्म दोषियों को सुनाई 20 साल की सजा
बेलघाट थाना क्षेत्र के बेलघाट कस्बा निवासी विशाल सिंह पुत्र बिनोद सिंह आज बुधवार को दोपहर अपने भाई के साथ आल्टो कार से एक्सप्रेसवे से गुजर रहे थे। तभी अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर गोली मार दिया। हमलावरों ने पहले से घात लगाकर रखा था और विशाल की कार को रोकने का प्रयास किया। जब विशाल ने रुकने से मना किया तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। घटना को लेकर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र का लोकेशन लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
पीड़ित ने देर शाम दी तहरीर मुकदमा दर्ज
यह भी पढ़ें |
गोरखपुर: पुलिस भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी का प्रयास, फर्जी दस्तावेज के साथ गिरफ्तार
देर शाम तक पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे पीड़ित ने देर शाम तहरीर दी दी है ,कुछ नामजद व अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है ,इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोग प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग कर रहे हैं।
सीओ ख़जनी उदय प्रताप सिंह ने बताया देर शाम घायल विशाल सिंह ने कुछ नामजड्ड व कुछ अज्ञात के नाम लिख कर तहरीर दी है FIR दर्ज किया जा रहा है ।