Crime in Delhi: ब्रिटिश महिला से रेप के आरोपी को पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

ब्रिटिश महिला से रेप का आरोपी गिरफ्तार
ब्रिटिश महिला से रेप का आरोपी गिरफ्तार


नई दिल्ली: दिल्ली के महिपालपुर स्थित एक होटल में ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी ब्रिटिश हाई कमीशन को भी दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार महिला सोशल मीडिया के जरिए आरोपी से दोस्ती के बाद ब्रिटेन से दिल्ली आई थी। UK की रहने वाली महिला ने शख्स पर रेप का आरोप लगाया है।

मामले में वसंतकुंज नार्थ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

यह भी पढ़ें | Fire in Delhi: दिल्ली की झुग्गी-बस्तियों में फिर भीषण आग, तीन लोगों की जलकर मौत

पीड़ित महिला ने दिल्ली पुलिस को बताया कि एक युवक से उसकी सोशल मीडिया के जरिये बातचीत शुरू हुई और वो उससे मिलने के लिए इंडिया आई। 

दिल्ली के महिपालपुर में होटल में रूम भी युवती ने ही बुक करवाया था। मंगलवार को दोनों होटल में पहुचे, लेकिन थोड़ी देर बाद ही युवती को लगा कि युवक उससे गलत करने की कोशिश कर रहा है। दोनो में झगड़ा भी हुआ।

आरोप है कि इसके बाद युवती के साथ आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया। युवती ने शोर मचाया और होटल के रिसेप्शन तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें | Women's Safety in Delhi: राजधानी दिल्ली में कितनी सुरक्षित हैं महिलाएं? जानिये उनके डरावने अनुभव

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अंग्रेजी नहीं आती थी। महिला से बात करने के लिए वो गूगल ट्रांसलेटर का इस्‍तेमाल करता था। महिला की शिकायत के आधार पर‍ दिल्‍ली पुलिस ने तुरंत एक्‍शन लेते हुए दोनों आरोपियों को अरेस्‍ट कर लिया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

यह महिला भारत में घूमने के लिए आई हुई थी। आरोपी की ब्रिटिश महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसी दोस्ती के बाद पीड़िता आरोपी से मिलने दिल्ली आई थी, जिसके बाद आरोपी उसे लेकर होटल गया था।










संबंधित समाचार