Crime in Delhi: गोलियों की आवाज से थर्राई राजधानी, दो गुटों की बीच हुई फायरिंग, एक शख्स घायल

डीएन ब्यूरो

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम को गोलीबारी की घटना सामने आयी है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम को एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। लाजपत नगर पार्ट वन शनिवार शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया। गोलीबारी की घटना में एक शख्स घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। गोलियों की तड़तड़ाट सुनकर आसपास के लोग घबरा गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार गोली लगने से घायल शख्स की पहचान अभिषेक सागर उर्फ ​​कात्या नामक व्यक्ति के रुप में हुई है।

गोलीबारी की घटना के बाद जांच करती पुलिस

जानकारी के अनुसार दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति की पिटाई की गई और उसके बाएं घुटने में गोली मार दी गई। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम 6:47 बजे लाजपत नगर के एच ब्लॉक में झगड़े और गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि अभिषेक सागर उर्फ ​​कात्या नामक व्यक्ति के बाएं घुटने में गोली लगी है।

पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अभिषेक तनेजा लाजपत नगर का घोषित बदमाश है। पिछले साल नवंबर में अभिषेक कात्या और उसके साथियों ने रोहित चौधरी नामक एक युवक पर गोली चला दी थी। उस समय अभिषेक कात्या नाबालिग था, आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसका बदला लेने के लिए अभिषेक तनेजा और रोहित चौधरी ने मिलकर अभिषेक कात्या पर हमला किया है।

पुलिस ने बताया कि फायरिंग वाली जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल अभिषेक सागर उर्फ कात्या को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घायल कात्या का भी बयान दर्ज किया जाएगा। उसके बयान के बाद मामले की छानबीन में तेजी आएगी। 

पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।










संबंधित समाचार