Prayagraj: भ्रष्टाचार का आरोप में क्राइम ब्रांच का सिपाही हुआ गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

भ्रष्टाचार करने के आरोप में आज क्राइम ब्रांच में तैनात सिपाही विनोद मौर्या को गिरफ्तार कर लिया गया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

गिरफ्तार (फाइल फोटो)
गिरफ्तार (फाइल फोटो)


प्रयागराजः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के निर्देश में भ्रष्टाचार में शामिल क्राइम ब्रांच के सिपाही विनोद कुमार मौर्य के खिलाफ की गई बड़ी कार्यवाही के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी सिपाही परअवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में एक युवक को पकडऩे और रुपये लेने के बाद छोड़ने का आरोप है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई बार शिकायतें आई हैं। मामले की जांच सीओ कर्नलगंज ने की। पड़ताल बाद दी गई रिपोर्ट के आधार रिपोर्ट दर्ज कर कर्नलगंज पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार कर लिया।

सिपाही विनोद कुमार मौर्या लंबे समय से क्राइम ब्रांच में था। क्राइम की टीम में इसका नाम काफी सक्रिय सदस्यों में शुमार था।










संबंधित समाचार