हरा धनिया के इस्तेमाल से बढ़ाएं आंखो की रोशनी..

हरा धनिया हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि हरा धनिया खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन यह बात बहुत ही कम लोग जानते है कि धनिया स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 13 June 2017, 4:54 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे हरा धनिया हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

स्किन के लिए लाभदायक

धनिए में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जिससे मुंह के छालों से छुटकारा मिलता है। इसके लिए आप 2 चम्मच धनिया के जूस को चुटकी भर हल्दी में मिला कर पेस्ट तैयार करें और मुहासों पर लगाएं। ऐसा करने से मुंहासो से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं नियमित इसका उपयोग करने से चेहरे की खूबसूरतू भी बढ़ती है।

पाचनशक्ति बढ़ाएं

धनिया, हरी मिर्च, कसा हुआ नारियल और अदरक की चटनी बनाकर खाने से अपच के कारण पेट में होने वाले दर्द से आराम मिलता है। इससे पेट की समस्याओं से राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें: टूथपेस्ट की मदद से पाएं नाखूनों के पीलेपन से छुटकारा..

आंखों की रोशनी बढ़ाएं

हरे धनिये में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है जो आंखों के लिए बहुत आवश्यक होता है। रोजाना इसका प्रयोग खाने में करने से आंखों की रोशनी बढ़ने लगती है।

ब्लड प्रैशर के मरीज के लिए फायदेमंद

जो लोग हाइपरटेंशन की समस्या से परेशान हैं। उनके लिए धनिया बहुत ही फायदेमंद है। ये ब्लड प्रैशर को कम करने में मदद करता है और इसके रोजाना सेवन से हार्ट अटैक आने की संभावना भी कम हो जाती है।

कमजोरी दूर करें

कमजोरी महसूस होने पर 2 चम्मच धनिए के रस में 10 ग्राम मिश्री और आधी कटोरी पानी मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से फायदा होता है।

Published :