Sonia Gandhi Meeting: सोनिया गांधी के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक, नए अध्यक्ष के चुनाव पर बड़ा ऐलान संभव

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक चल रही है। पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर आज बड़ा ऐलान हो सकता है। डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट।

सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस की बैठक
सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस की बैठक


नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक चल रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में सोनिया गांधी पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा कर सकती हैं।

सोनिया गांधी के आवास पर बैठक के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पहुंचे। इनमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पृथ्वीराज चव्हाण, पी चिदंबरम, भूपिंदर सिंह हुड्डा, अंबिका सोनी, मनीष तिवारी, गुलाम नबी आज़ाद, आनंद शर्मा, कमलनाथ आदि शामिल हैं। वहीं पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया है। 

देश में जारी किसान आंदोलन के बीच यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। सोनिया गांधी इस बैठक में कांग्रेस के उन नेताओं को भी बुलाया गया है जिन्होंने चार महीने पहले सोनिया गांधी को चिट्टी लिखकर पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़े किए थे।










संबंधित समाचार