Raebareli Congress President: पंकज तिवारी को रायबरेली कांग्रेस की कमान, जानिये उनके बारे में
रायबरेली में कांग्रेस द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी की कमान एक बार फिर पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी के हाथ में सौंपी है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

रायबरेली: राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में पुराने चेहरों पर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है। पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी को फिर से ज़िले में पार्टी की कमान सौंपी गई है। वहीं पूर्व शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव को भी फिर से शहर की कमान दी गई है।
कई ज़िलों की शुक्रवार को जारी लिस्ट में रायबरेली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे पंकज तिवारी और धीरज श्रीवास्तव का नाम शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें |
रायबरेली में गिरा गरीब का मकान, राहुल गांधी ने भेजा प्रतिनिधि मंडल
पुराने चेहरों पर फिर से दांव खेल कर कांग्रेस पार्टी साल 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग गई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी को दोबारा पार्टी की कमान दी गई थी।
इसी तरह कांग्रेस पार्टी ने भी रायबरेली जिले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष की कुर्सी पर पंकज तिवारी को बिठाया है।
यह भी पढ़ें |
Rahul Gandhi in Raebareli: राहुल गांधी ने रायबरेली में सुनीं जनसमस्याएं, बच्चों को पढ़ाया ये पाठ
अब देखना होगा कि क्या पंकज तिवारी 2027 में कांग्रेस पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव में कोई चमत्कार कर पाते हैं या नहीं। क्योंकि इस समय सदर विधानसभा से भाजपा की मौजूदा विधायक अदिति सिंह हैं जो कभी कांग्रेस में हुआ करती थीं। बाकी अन्य जगह पर भाजपा व सपा के विधायक हैं।