Priyanka Gandhi in Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत में प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कही ये बड़ी बातें

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए एक बार मोदी सरकार पर निशाना साधा। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट में जानिये क्या बोलीं प्रियंका



मेरठ: कांग्रेस की राष्ट्रीय  महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए एक बार मोदी सरकार पर निशाना साधा। मोदी सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र को हर हाल में ये तीनों काले कानून वापस लेने होंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन करने वाले किसानों का केंद्र सरकार द्वारा बड़ा अपमान किया गया। प्रियंका गांधी का संबोधन अभी जारी है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन के दौरान जब किसान नेता राकेश टिकैत की आंखों में आंसू थे, तब पीएम मोदी मुस्करा रहे थे। प्रधानमंत्री ने गन्ना के बकाये के भुगतान का वादा किया था। पीएम ने किसानों की आमदनी दोगुना करने का वादा किया था। आमदनी बढ़ी क्या?

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि जो किसान अपने बेटों को देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर भेजता है, उन्हें अपमानित किया गया। उन्हें देशद्रोही कहा गया, उन्हें आतंकी कहा गया। पीएम मोदी जी ने पूरे संसद में किसान आंदोलन का मजाक उड़ाया और किसानों को परजीवी कहा। पीएम मोदी ने दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन करने वाले किसानों का भी अपमान किया। 

प्रियंका गांधी ने कहा कि अब तक 215 किसान शहीद हुए, उनकी बिजली काटी गयी, उन्हें मारा गया। दिल्ली की सीमा को ऐसे बनाया गया जैसे देश की सीमा थी, जो किसान अपने बेटे को देश की सीमा पर रखवाली करने के लिए भेजता है. उसे अपमानित किया गया। किसानों को देशद्रोही और आतंकी कहा। प्रधानमंत्री ने उन्हें आंदोलनजीवी कहा। हमारे देश का दिल किसान है लेकिन सरकार ने किसानों का अपमान किया। 

प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में गन्ना किसानों के 10 हजार करोड़ बकाया हैं और पूरे देश भर के गन्ने का बकाया देखा जाए तो 15 हजार करोड़ बकाया है। बकाया अब तक पूरा नहीं किया। मगर दुनिया का दौरा करने के लिए पीएम ने दो हवाई जहाज खरीदे हैं। दो हवाई जहाजों की कीमत क्या है? इन दो हवाई जहाजों की कीमत 16 हजार करोड़ रुपये है। जबकि 15 हजार करोड़ रुपये में गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान किया जा सकता है। प्रियंका गांधी ने कहा कि गन्ना का दाम नहीं बढ़ा लेकिन तेल और बिजली की कीमत आसमान छू रही है। प्रधानमंत्री मोदी अहंकारी राजा की तरह बर्ताव करते हैं। 










संबंधित समाचार