Jammu Kashmir: कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड, जानिये कितना गिरा तापमान

डीएन ब्यूरो

केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है तथा गुलमर्ग और पहलगाम में रविवार रात मौसम की सबसे सर्द रात रही जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 10 और शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

गुलमर्ग, पहलगाम में मौसम की सबसे सर्द रात
गुलमर्ग, पहलगाम में मौसम की सबसे सर्द रात


श्रीनगर: केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है तथा गुलमर्ग और पहलगाम में रविवार रात मौसम की सबसे सर्द रात रही जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 10 और शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने आज यह जानकारी दी।उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में कल मौसम की सबसे सर्द रात रही, जहां रात का तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि इससे पिछली रात यह शून्य से नीचे 8.2 डिग्री सेल्सियस था।(वार्ता)










संबंधित समाचार