डॉक्टरों के लिए अच्छी ख़बर.. सीएम योगी ने माना यूपी में है 5 लाख डॉक्टरों की जरूरत

डीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में 56 वेंटिलेटर का लोकार्पण किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि प्रदेश में 5 लाख डॉक्टरों की जरूरत है और उत्तर प्रदेश में 6 एम्स अस्पताल खोलना है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को लखनऊ के केजीएमयू मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने 56 वेंटिलेटर्स का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश-दुनिया में केजीएमयू का नाम है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना ही हमारा लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि हर जगह मरीजों और डॉक्टरों के बीच मारपीट की खबरें आती रहती हैं। डॉक्टरों को मरीजों के प्रत‌ि अच्छा व्यवहार करना चाह‌िए इससे मरीज की आधी बीमारी खुद ही दूर हो जाती है।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में 5 लाख डॉक्टरों की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 5 साल में 25 मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 6 एम्स अस्पताल खोलना है। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों से साफ-साफ कहा कि वह निजी प्रैक्टिस ना करें। जांच के नाम पर मरीजों से पैसा ना लूटें। यहां कई डॉक्टर गैंग की तरह काम कर रहे हैं।

डॉक्टरों में संवेदनशीलता पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'मरीज से बोला जाये तो आधी बीमारी दूर हो जाती है। पैसे नहीं, दुआ के लिए काम करिए।' उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है।

 










संबंधित समाचार