SmogTower in Delhi: राजधानी दिल्ली में लगा देश का पहला स्मॉग टावर, केजरीवाल ने किया उद्घाटन, जानिये इसके फायदे

डीएन ब्यूरो

राजधानी दिल्ली में देश का पहले स्मॉग टॉवर लगाया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कनॉट प्लेस में देश के पहले स्मॉग टॉवर का उद्घाटन किया। जानिये इस टॉवर के बारे में

दिल्ली के कनाट प्लेस में लगा देश का पहले स्मॉग टावर
दिल्ली के कनाट प्लेस में लगा देश का पहले स्मॉग टावर


दिल्ली: सोमवार को राजधानी दिल्ली में देश का पहले स्मॉग टॉवर लगाया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कनॉट प्लेस में देश के पहले स्मॉग टॉवर का उद्घाटन किया। दिल्ली के प्रदूषण से लोगों को निजात दिवाने और साफ हवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्मॉग टॉवर लगाया गया है।  यह टॉवर 24 मीटर ऊंचा है और एक किमी दायरे की हवा को साफ करेगा। 

स्मॉग टॉवर के उद्घाटन के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'प्रदूषण से लड़ने और दिल्ली की हवा साफ करने के लिए दिल्ली में देश का पहला स्मॉग टॉवर लगाया गया है। स्मॉग टावर के जरिये एक किलोमीटर की रेंज में शुद्ध हवा मिलेगी। इस तकनीक को दिल्ली सरकार ने अमेरिका से आयात किया है। ये टॉवर 24 मीटर ऊंचा है और ये 1 किलोमीटर दायरे की हवा को साफ करेगा। 

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि बीस मीटर से भी ऊंचा टावर अपने आसपास के एक किलोमीटर की परिधि में हवा की गुणवत्ता सुधारने का काम करेगा और मानसून के बाद पूरी क्षमता के साथ काम करना शुरू करेगा। 

दिल्ली मंत्रिपरिषद ने पिछले साल अक्टूबर में इससे संबंधित पायलट परियोजना की मंजूरी दी थी। स्मॉग टॉवर प्रति सेकंड एक हजार घन मीटर हवा को शुद्ध करेगा। स्मॉग टावर का संचालन शुरू होने के बाद दो साल तक इसके प्रभाव का अध्ययन किया जाएगा। 










संबंधित समाचार