म्यांमा के जंगलों में मिले तीन झुलसे हुए शव, मिजोरम से लापता थे तीनों

डीएन ब्यूरो

मिजोरम के तीन लोगों के झुलसे हुए शव अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास म्यांमा के जंगल में मिले हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

म्यांमा के जंगल में मिले तीन झुलसे हुए शव
म्यांमा के जंगल में मिले तीन झुलसे हुए शव


आइजोल: मिजोरम के तीन लोगों के झुलसे हुए शव अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास म्यांमा के जंगल में मिले हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

तीनों 19 मार्च को सियाहा जिले के ऐनाक गांव से म्यांमा के लिए रवाना होने के बाद लापता हो गए थे।

पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) एल. खियांग्ते ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि माना जा रहा है कि उन्हें म्यांमा के रहने वाले बदमाशों ने बंधक बना लिया था। वे बदमाश एक समय एक विद्रोही समूह में शामिल थे औरर बाद में उससे अलग हो गए थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि बदमाशों ने हथियार खरीदने के लिए पूरी रकम वापस नहीं करने पर तीनों की हत्या कर दी।

उन्होंने कहा कि झुलसे हुए शव बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब दो किलोमीटर दूर म्यांमा के अंदर एक जंगल से बरामद किए गए।

खियांग्ते ने कहा, “माना जा रहा है कि अपराधी म्यांमा के थे। राज्य पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।”

मिजोरम म्यांमा के साथ 510 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है।










संबंधित समाचार