Madhya Pradesh: परियोजना को मंजूरी देने के लिए हजारों की रिश्वत ले रहा था अध्यक्ष, रंगे हाथ पकड़ा गया

डीएन ब्यूरो

मध्य प्रदेश के नीमच में जावद जनपद के अध्यक्ष को सोमवार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। लोकायुक्त पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अध्यक्ष
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अध्यक्ष


नीमच: मध्य प्रदेश के नीमच में जावद जनपद के अध्यक्ष को सोमवार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। लोकायुक्त पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लोकायुक्त पुलिस के निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि गोपाल चरण ने खोर पंचायत में एक परियोजना को मंजूरी देने के लिए कथित तौर पर रिश्वत मांगी थी।

अधिकारी ने कहा कि चरण को शिकायतकर्ता एवं गांव के सरपंच बलराम जाट से 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि चरण पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले में आगे जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि चरण और शिकायतकर्ता जाट दोनों भारतीय जनता पार्टी से हैं।










संबंधित समाचार