Road Accident: बहराइच से नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 12 श्रमिकों की मृत्यु, 23 घायल

डीएन ब्यूरो

उतर प्रदेश में बहराइच के रुपईडीहा सीमा से होते हुए अपने वतन नेपाल लौट रहे श्रमिकों को ले जा रही बस नेपाल के अगईया में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे 12 लोगों की मृत्यु हो गयी तथा 23 घायल हो गये।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


बहराइच: उतर प्रदेश में बहराइच के रुपईडीहा सीमा से होते हुए अपने वतन नेपाल लौट रहे श्रमिकों को ले जा रही बस नेपाल के अगईया में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे 12 लोगों की मृत्यु हो गयी तथा 23 घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिये भारत और नेपाल दोनों देश लॉकडाउन के चलते बंद है। इस बीच भारतीय व नेपाली मजदूरों की अपने घर ेकवापसी बदस्तूर जारी है।

उन्होंने बताया कि भारत से नेपाल लौट रहे श्रमिक रविवार को इंडो नेपाल के रुपईडीहा सीमा पर पहुंचे। जहां से एक फोर्स ट्रैवलर गाड़ी में सवार होकर 35 श्रमित नेपाल के सल्यान नामक जगह के लिए रवाना हुए।

सूत्रों ने बताया कि फोर्स ट्रैवलर गाड़ी रात 12:00 बजे के सीमा से करीब 60 किलोमीटर दूर बांके जिले के अगईया नामक स्थान के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 12 श्रमिको की मृत्यु हो गयी तथा 23 घायल हो गये। घायलों में चार की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि मौजूद स्थानीय अधिकारियों के हिसाब से गाड़ी में तय क्षमता से अधिक सवारियों को लादने की वजह से यह दुर्घटना हुई है।

अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि 35 लोगों को यहां लाया गया था इसमें 11 लोगों की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतकों में 11 पुरुष व एक महिला शामिल हैं। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह सभी लोग भारत के रुपईडीहा बॉर्डर होते हुए अपने देश के लिए निकले थे। (वार्ता)










संबंधित समाचार