Madhya Pradesh: विवाह समारोह में फायरिंग से मचा हड़कंप, बारातियों की गोली लगने से बच्ची की मौत, दो महिलाएं घायल

डीएन ब्यूरो

बारातियों द्वारा रौब झाड़ने के लिए गोलियां चलाने से एक बालिका की मृत्यु हो गयी और दो महिलाएं घायल हो गयीं। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

बारातियों ने रौब झाड़ने के लिये चलाई गोलियां (फाइल फोटो)
बारातियों ने रौब झाड़ने के लिये चलाई गोलियां (फाइल फोटो)


शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में विवाह समारोह के दौरान बारातियों द्वारा रौब झाड़ने के लिए गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। गोली लगने से एक बालिका की मृत्यु हो गयी और दो महिलाएं घायल हो गयीं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात की इस घटना में बारातियों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना में तीन वर्षीय बालिका सलोनी की मृत्यु हो गयी और रूबी यादव समेत दो महिलाएं घायल हो गयीं, जिन्हें यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (वार्ता)










संबंधित समाचार