Uttar Pradesh: बिजनौर में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को बुलेट सवार बदमाशों ने गोली मारी

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और सभासद विनोद तोमर को उनके घर के पास ही अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और सभासद विनोद तोमर को बीती रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें उनके घर के पास ही गोली मारी गयी। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। तोमर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और सभासद को गोली मारने की घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों में काफी रोष है। बिजनौर पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये दबिशें दी जा रही है। कुछ लोगों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक विनोद तोमर को तब गोली मारी गयी, जब वे अपने घर जा रहे थे। उन्हें पीडब्ल्यूडी डाक बंगले के पास कालरा गेस्ट हाउस के सामने पहुंचे गोली मारी गयी। 

बताया जाता है कि उनके पीछे से बुलेट पर आए दो आज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गये। गोली विनोद तोमर की कमर में लगी और वो मौके पर ही गिर पड़े। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गयी और उनको जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है। 
 










संबंधित समाचार