पंचतत्व में विलीन हुई श्रीदेवी, नम आंखों से लाखों लोगों ने दी विदाई

डीएन ब्यूरो

महज 4 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखने वाली श्रीदेवी (चांदनी) हमेशा के लिए आज अस्त हो गई। लाखों लोगों ने इस मशहूर अदाकारा को नम आखों से अंतिम विदाई दी..

पंचतत्व में विलीन हुई श्रीदेवी
पंचतत्व में विलीन हुई श्रीदेवी


मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अदाकार श्रीदेवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान लोगों की आखें नम हुई। श्रीदेवी के अंतिम संस्‍कार में में लोगों की भारी भीड़ उनकी एक झलक पाने के लिए आतुर थे। बोनी कपूर ने श्रीदेवी को मुखाग्नी दी। अंतिम संस्कार के मौके पर श्रीदेवी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

 

5 किमी की लंबी शव यात्रा के बाद श्रीदेवी काअंतिम संस्कार विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में किया गया। उनके अंतिम संस्कार के लिए तमिलनाडु से पंडित बुलाये गये है।

बता दें कि शमशान भूमि के अंदर सभी को जाने की इजाजत नहीं थी, वहां केवल कुछ लोग ही अंदर गये। शमशान भूमि के अंदर एक्टर शाहरूख खान, अमिताभ बच्चन, प्रसून जोशी, सुनील शेट्टी, फरदीन खान समेत बॉलीवुड के कई  सितारे अंदर पहुंचे।










संबंधित समाचार