Karnataka: मंगलुरु में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, चार लोगों को हिरासत में लिया गया

डीएन ब्यूरो

मंगलुरु में नेहरू मैदान के पास मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक कार्यकर्ता मृत पाया गया और इस संदिग्ध हत्या के सिलसिले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सांकेतिक तस्वीर (फ़ाइल)
सांकेतिक तस्वीर (फ़ाइल)


मंगलुरु: मंगलुरु में नेहरू मैदान के पास मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक कार्यकर्ता मृत पाया गया और इस संदिग्ध हत्या के सिलसिले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान जनार्दन बरिंजा (45) के रूप में हुई है, जो दक्षिण कन्नड़ जिले के बंटवाल तालुका का निवासी था। उन्होंने कहा कि बरिंजा, बंटवाल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था।

पुलिस ने बताया कि बरिंजा जब एक फुटबॉल मैदान में बैठे हआ था, तभी उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया घटनास्थल पर कुछ लोगों के साथ बरिंजा का झगड़ा होने का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि चार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।










संबंधित समाचार