विप्लव देव ने ली त्रिपुरा के सीएम पद की शपथ, जिष्णु देव बर्मन बने डिप्टी सीएम

डीएन ब्यूरो

भाजपा नेता विप्लव कुमार देव ने शुक्रवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं जिष्णु देव बर्मन ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पूरी खबर..

शपथ लेते  विप्लव देव
शपथ लेते विप्लव देव


अगरतला: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विप्लव कुमार देव ने आज त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं जिष्णु देव बर्मन ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने विप्लव कुमार देव और बर्मन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विप्लव देव, जिष्णु देव वर्मा के अलावा कई विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

डिप्टी सीएम की शपथ लेते जिष्णु देव बर्मन

 

बता दें कि त्रिपुरा में पहली बार बीजेपी सरकार बना पाने मे सफल हुई है। असम राइफल्स मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और विप्लव के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।

बीजेपी ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 35 सीटें हासिल कीं वहीं उसकी सहयोगी जनजातीय पार्टी आईपीएफटी ने आठ सीटों पर कब्जा जमाया है। त्रिपुरा में 25 साल लेफ्ट की सरकार के बाद बीजेपी सत्ता में आयी है। 










संबंधित समाचार