Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की बड़ी सियासी खबर, एकनाथ शिंदे की होगी ताजपोशी, आज ही लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

डीएन ब्यूरो

महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। ठाकरे सरकार को इस्तीफे के लिए मजबूर करने वाले एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री होंगे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज

एकनाथ शिंदे बनेंगे मुख्यमंत्री (फाइल फोटो )
एकनाथ शिंदे बनेंगे मुख्यमंत्री (फाइल फोटो )


मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत में मचा घमासान अब थमने की ओर बढ़ने लगा है। नई सरकार के गठन से पहले पूर्व सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने बड़ी घोषणा की है। एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री बनेंगे। वे आज ही सीएम पद की शपथ लेंगे। वे भाजपा के समर्थन से सीएम बनेंगे।

पहले इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेगें।

देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस वार्ता में कहा कि जनता ने महाविकास अघाड़ी को बहुमत नहीं दिया था। चुनाव के बाद बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी थी। बीजेपी-शिवसेना ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था, लेकिन शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। इस दौराना शिवसेना ने बाला साहेब ठाकरे के विचारों को भी ताक पर रख दिया।










संबंधित समाचार