नहीं थम रही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और संजय राउत की तकरार

डीएन ब्यूरो

ठाणे पुलिस ने शिवसेना (उद्धव) के नेता संजय राउत के इस दावे को लेकर बुधवार रात उनके विरूद्ध मानहानि संबंधी प्राथमिकी दर्ज की कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे से उनकी जान की खतरा है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और संजय राउत (फाइल फोटो)
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और संजय राउत (फाइल फोटो)


ठाणे: ठाणे पुलिस ने शिवसेना (उद्धव) के नेता संजय राउत के इस दावे को लेकर बुधवार रात उनके विरूद्ध मानहानि संबंधी प्राथमिकी दर्ज की कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे से उनकी जान की खतरा है।

एक अधिकारी ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कपूरबावडी थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह प्राथमिकी पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे की शिकायत पर आधारित है।

राउत ने मुंबई के पुलिस आयुक्त को भेजे एक पत्र में कहा था, ‘‘ लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे ने मुझे मारने के लिए ठाणे के अपराधी राजा ठाकुर को सुपारी दी है।’’










संबंधित समाचार