Bharat Bandh: तस्वीरों में देखिए देश के अलग-अलग राज्यों में भारत बंद का असर

डीएन ब्यूरो

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 12 दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज राष्ट्रव्यापी भारत बंद किया है। किसानों का भारत बंद आज सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा। इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में भारत बंद का समर्थन किया जा रहा है। देखें तस्वीरें

कृषि कानून के खिलाफ किसानों का भारत बंद जारी

कृषि कानून के खिलाफ किसानों का भारत बंद जारी है। दिल्ली से लेकर बंगाल और यूपी से लेकर कर्नाटक तक भारत बंद का असर दिख रहा है। कई राजनीतिक दल इस बंद के समर्थन में हैं और सड़कों पर उतरे हैं।

झारखंड

झारखंड में किसानों के भारत बंद के समर्थन में रांची में लेफ्ट पार्टियों ने बाइक मार्च निकाला।

कर्नाटक

कर्नाटक में किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में बेंगलुरु में कांग्रेस ने विधान सौध में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानों के भारत बंद के समर्थन में प्रयागराज में रेल रोकी।

आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश में कृषि कानूनों के खिलाफ बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में विशाखापट्टनम में लेफ्ट पार्टियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

पंजाब

पंजाब में अमृतसर में भारत बंद के समर्थन में दुकानें बंद दिखीं। किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी के महासचिव ने बताया- दुकानें लगभग बंद हैं, इमरजेंसी सेवा बहाल है। लोग अपने मन से शटर बंद कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में कोलकाता में भारत बंद के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रही लेफ्ट पार्टियों ने जादवपुर में रेल रोकी।








संबंधित समाचार