आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

डीएन संवाददाता

सरायमीर थाना क्षेत्र में लूटपाट करने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। गिरफ्तार बदमाश कफी दिनों से आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पूरी खबर..

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी


आजमगढ़: सरायमीर थाना क्षेत्र में लूटपाट करने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एक लुटेरा फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तारी से पहले बदमाशों ने पुलिस पर जमकर फायरिंग भी की। गिरफ्तार अभियुक्त क्षेत्र में काफी दिनों से लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों में शिवम, इंद्रेश गोतन और उमर शेख है जबकि फरार अभियुक्त नदीम है।

सरायमीर थानाध्यक्ष मनोज कुमार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिल पर 4 बदमाश नन्दाव की ओर से सरायमीर की तरफ आ रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नरदह पुलिया पर चेकिंग करना प्रारभं कर दिया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया तो अभियुक्तों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया, लेकिन 1 बदमाश फरार हो गया।

पुलिस पूछताछ करने पर पता चला कि चारों बदमाशों ने 2 जून को दो व्यक्तियों से मोबाइल व पर्स तथा 12 जून को बैंक कैशियर से बैग लूटा था। इसके साथ ही इन्होंने क्षेत्र में कई अन्य लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। इनके पास से 1 तमंचा, 1 जिंदा कारतूस, 1 खोखा, 1 बुलेट मोटरसाइकिल और 2 आधार कार्ड बरामद किये गये।
 










संबंधित समाचार