भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामने वाले करतार सिंह भड़ाना अब चले हाथी के साथ, मुरैना से मिला टिकट

डीएन ब्यूरो

बसपा की ओर से उन्‍हें मुरैना लोकसभा सीट से टिकट दिया है। वह मुरैना लोकसभा सीट से कांग्रेस द्वारा टिकट न दिए जाने के कारण नाराज थे। अब उन्‍होंने कांग्रेस छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया है।

अवतार सिंह भड़ाना
अवतार सिंह भड़ाना


नई दिल्‍ली: पहले भाजपा फिर कांग्रेस का हाथ थामने वाले करतार सिंह भड़ाना आज बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए हैं। पार्टी में शामिल होने के कुछ देर बाद ही बसपा ने मध्य प्रदेश की मुरैना सीट से उम्‍मीदवार घोषित कर दिया है।

गौरतलब करतार सिंह भड़ाना ने भाजपा केवल इसीलिए छोड़ी क्योंकि वह फरीदाबाद से लोकसभा चुनाव लडऩा चाहते हैं। यहां मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के साथ उनकी छत्तीस का आंकड़ा है।

गुर्जर के सामने चुनाव लडऩे के लिए ही उन्होंने भाजपा भी छोड़ी और उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा भी दिया। इसके बावजूद कांग्रेस ने उनकी जगह तिगांव से कांग्रेस विधायक ललित नागर को टिकट दे दिया। जिसके बाद उन्‍होंने कांग्रेस को भी अलविदा कह दिया।

वहीं मध्यप्रदेश की मुरैना लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी बदले जाने से बसपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। पहले इस सीट से डॉ. रामलखन कुशवाहा चुनाव लड़ने वाले थे, लेकिन अब यह जिम्मेदारी करतार सिंह भडाना को दे दी गई है। पार्टी द्वारा यह फैसला लेने पर बसपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। 










संबंधित समाचार