Lockdown in Punjab: ASI का हाथ काट गुरुद्वारे में छिपे निहंगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

रविवार को पंजाब में कुछ निहंगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया था। साथ ही पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। पढ़े डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

पुलिसकर्मियों पर तलवार से हमला करते निहंग सिख
पुलिसकर्मियों पर तलवार से हमला करते निहंग सिख


पटियालाः कोरोना के कारण पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। जिस दौरान किसी को भी कहीं जाने की अनुमति नहीं है। वहीं रविवार को पंजाब में कुछ निहंग सिखों ने लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया है। 

इस दौरान पंजाब के पटियाला में निहंगों ने तलवार से हमला कर एक पुलिसकर्मी का हाथ काट डाला। इस मामले में सात निहंगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हमले में एएसआई हरजीत सिंह का हाथ निहंगों ने काट दिया था। जिसके बाद उनका तुरंत मेडिकल उपचार उपलब्ध करवाया गया। उनकी पीजीआई चंडीगढ़ में सर्जरी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस पर हमला करके भागने वाले  आरोपियों को बलबेड़ा में गुरुद्वारे से गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस दौरान उन्होनें पुलिस पर फायरिंग भी कि जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है।










संबंधित समाचार