नोएडा: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में अन्य उम्मीदवारों की जगह परीक्षा दे रहे तीन व्यक्ति गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में दूसरे छात्रों की जगह परीक्षा देते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय


नोएडा: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में दूसरे छात्रों की जगह परीक्षा देते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस संबंध में परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि 26 अप्रैल को जेएनयू में भर्ती के लिए सेक्टर 64 स्थित एक परीक्षा केंद्र में परीक्षा चल रही थी। इस दौरान उम्मीदवारों की जांच में इस घटना की जानकरी मिली।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में परीक्षा केंद्र के अधिकारी अभिषेक कुमार ने थाना फेस-3 में मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों- अमित, दीपक तथा महेश को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है।










संबंधित समाचार