Weather Update: बढ़ती गर्मी के बीच जानिये कहां पहुंचा दिल्ली का पारा, पढ़ें मौसम का ताजा हाल

डीएन ब्यूरो

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में मौसम का ताजा हाल

दिल्ली का बढ़ने लगा तापमान
दिल्ली का बढ़ने लगा तापमान


नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन में मुख्यत: बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 57 प्रतिशत रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 (मध्यम श्रेणी) दर्ज किया गया।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।










संबंधित समाचार