Weather Alert: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में झमाझम बारिश, जानिये अपने शहर का मौसम

डीएन ब्यूरो

सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, पिछले 24 घंटों की अवधि के दौरान रविवार सुबह आठ बजे तक 48.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश
दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश


नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में रविवार सुबह बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो  सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, पिछले 24 घंटों की अवधि के दौरान रविवार सुबह आठ बजे तक 48.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मौसम कार्यालय ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता सौ फीसदी दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने रविवार को शहर में सामान्यत: बादल छाये रहने और मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना व्यक्त की और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया।

उसने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।










संबंधित समाचार