अमेठी: जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, 10 लोग घायल

डीएन ब्यूरो

जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों में इस कदर मारपीट हुई किएक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पढिये, क्या है पूरा मामला..

मौके पर तफ्तीश में जुटी पुलिस
मौके पर तफ्तीश में जुटी पुलिस


अमेठी: संग्राम पुर थाना क्षेत्र के रघई पुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति  की मौत हो गयी जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

जमीनी विवाद को लेकर हुए संघर्ष में मारे गये व्यक्ति की पहचान राम अनन्द वर्मा उम्र 57 वर्ष निवासी रघयीपुर मजरे नेवादा कनू गंभीर रूप में हुई है। मारपीट में बुरी तरह घायल राम अनन्द को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। 

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार राम अनन्द वर्मा की पुत्रवधू बर्तन धो रही थी।  उसी समय  बाबूलाल वर्मा पुत्र राम चरन वर्मा निवासी रघयीपुर की लड़की गोबर फेंक रही थी।  गोबर राम अनन्द की पुत्रवधू के ऊपर पड़ा तो उसने इसका विरोध किया। विवाद बढने पर बाबूलाल का  लड़का राम चंद्र, फूलचंद्र और दोनों लड़किया पत्नी सहित कुल्हाड़ी,  लाठी, डंडे, फावड़ा आदि ले कर भिड़ गये। इस मारपीट में राम अनन्द और शिवराम वर्मा के सिर पर गहरी चोट लगी, जिससे मौके पर ही उनकी हलत नाजुक हो गयी। जंग बहादुर, जग्गी देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। जंग बहादुर, जग्गी देवी को ट्रामामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है l

मारपीट में गंभीर रूप से घायल राम अनन्द की मृत्यु हो गयी। इस खूनी संघर्ष की असली वजह दोनों परिवारों के बीच जमीन का विवाद होना बताया जाता है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
 










संबंधित समाचार