अमेठी: किसान मजदूर सेवा संगठन की बैठक में भरे गये पेंशन फॉर्म, कृषकों को योजनाओं की जानकारी

डीएन ब्यूरो

प्रदेश अध्यक्ष आरपी पांडे की अध्यक्षता में आयोजित किसान मजदूर सेवा संगठन की एक बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने किसानों, मजदूरों व श्रमिकों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कई लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी।

बैठक में मौजूद संगठन के पदाधिकारी
बैठक में मौजूद संगठन के पदाधिकारी


अमेठी: थाना जगदीशपुर अंतर्गत कपूरीपुर मोड़ आनंद नगर में किसान मजदूर सेवा संगठन की बैठक में भारी संख्या में उपस्थित किसानों औऱ अधिकारियों की मौजूदगी में संगठन के लिये कई नये पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इस मौके पर श्रम विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य एवं पशु विभाग के अधिकारियों ने किसानों को कई लाभकारी जानकारियां दी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आरपी पांडे ने की।

पूर्व ग्राम प्रधान एवं मंडी समिति के अध्यक्ष संत बख्श पांडे द्वारा माल्यार्पण कर अधिकारियों का स्वागत किया गया।

इस मौके पर श्रम विभाग से आए हुए अधिकारियों ने किसानों, मजदूरों व श्रमिकों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान वृद्ध, विधवा, दिव्यांग लोगों के पेंशन फार्म भरे गए। साथ ही किसानों व उनकी फसलों का बीमा भी कराया गया। पशु एवं स्वास्थ्य विभाग ने किसानों को फसल-पशु बीमारियों के लक्षण और बचाव के बारे में विस्तार से बताया। 

 

किसानों को बैठक में दी गयी कई लाभकारी जानकारियां 

 

प्रदेश अध्यक्ष आरपी पांडे ने संगठन के लिये देवेंद्र कुमार तिवारी को जगदीशपुर विधानसभा अध्यक्ष, संत बख्श पांडे को तहसील मुसाफिरखाना अध्यक्ष, समाज सेवी एवं पूर्व प्रधान राजबहादुर सिंह को जगदीशपुर ब्लॉक अध्यक्ष और रमेश त्रिपाठी को किसान मजदूर सेवा संगठन का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया। प्रदेश अध्यक्ष पांडे ने किसानों के हित में हर लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिकी और रीढ़ की हड्डी समझे जाने वाले किसानों के हित सर्वोच्च है और इससे कोई समझौता नहीं किया जायेगा। किसानों के हितों की रक्षा करना संगठन का सबसे बड़ा उद्देश्य है। 

इस मौके पर जिला अध्यक्ष रामजी गिरी महाराज ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस संगठन का उद्देश्य दबे कुचले किसानों, श्रमिकों और गरीबों की मदद कर उन्हें सबल बनाना और राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस मौके पर पहुंचे तमाम किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। 

अधिकारियों ने किसानों से नीम की निंबोली इकट्ठा कर उसे बेचने की अपील की, जिससे नीम कोटेड यूरिया खाद व दवाई बनाई जाएंगी। इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष आरपी पांडे ,जिलाध्यक्ष रामजी गिरि महराज, महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला सरोज, कोषाध्यक्ष लखपति सरोज विधानसभा अध्यक्ष मनोज पांडे सेवानिवृत्ति कैप्टन अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष उमाशंकर उर्फ वंधु पांडे, सरदार सिंह, गुरुदीन मौर्य आदि लोगों ने भाग लिया।










संबंधित समाचार